बिग बॉस हाउस में इन दो कंटेस्टेंट के नाम पर लगी मुहर, बादशाह की Ex वाइफ की घर में एंट्री पक्की !

बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर से होने जा रही है. जिसे लेकर खबर सामने आ रही है कि मेकर्स ने इसके लिए दो बड़े सितारों के नाम फाइनल कर दिए है जिसमें से एक कंटेंट क्रिएटर अरिशफ़ा खान और मॉडल ईशा रिखी के नाम पर मुहर लगा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रैपर बादशाह अपनी एक्स-वाइफ ईशा रिखी के साथ
instagram

Bigg Boss 20 contestant updates: छोटे पर्दे का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 6 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस रियलटी शो के लिए मेकर्स लगातार कंटेस्टेस्ट की लिस्ट फाइनल करने में लगे हुए है. ऐसे में सोशल मीडिया एक्स के अकाउंट डिजिटल न्यूज हब ने घर में दाखिल होने वाले दो कंटेस्टेट के नामो पर मुहर लगा दी है. जिसके सामने आने पर इंटरनेट पर तहलका मच गया है.

बिग बॉस के दो कंटेस्टेंट के नामों पर लगी मोहर

सोशल मीडिया हैंडल डिजिटल न्यूज़ हब की एक रिपोर्ट  के अनुसार, बिग बॉस 20  के लिए मेकर्स ने कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस अरिशफ़ा खान के साथ-साथ मॉडल और बादशाह की एक्स-वाइफ़ ईशा रिखी को एप्रोच किया गया था, जिन्होंने शो में शामिल होने  मेकर्स को कन्फर्मेशन दे दिया है. अरिशफ़ा खान एक  मशहूर कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस अरिशफा खान, जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, इस बार घर में अपनी पर्सनालिटी से सबका दिल जीतने आ रही हैं. दूसरा नाम, ईशा रिखी (Isha Rikhi) का सामने आया है  जो मॉडल, एक्ट्रेस और पंजाबी रैपर बादशाह की वाइफ  है. ईशा ने पिछले दिनों रैपर पर हैरसमेंट के आरोप लगाए थे, जिनपर बादशाह की तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है. 

6 सितंबर को होगा शो का ग्रैड प्रमियम

इन दोनों की एंट्री से साफ लग रहा है कि मेकर्स इस सीजन में ग्लैमर, ड्रामा और स्ट्रेटेजी का जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं. . साथ ही कयास लगाए जा रहे है कि शो की शुरूआत होने से पहले इसके बाकी प्रतियोगियों की लिस्ट भी जल्द ही सामने आ जाएगा. इन दोनों के खेल को देखने के लिए कलर्स पर रात 9 बजे और जियो हॉटस्टार पर लॉगिन करना होगा. हर सीजन की तरह इसे सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे.

Advertisement

आपके लिए और भी

Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 में सलमान खान होंगे मेहरबान, नए सीजन में कंटेस्टेंट नहीं इन्हें मिलेगा खास वरदान

Featured Video Of The Day
Nepal Flash Flood News: नेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय लापता! कैसे मची इतनी भीषण तबाही?
Topics mentioned in this article
Bigg Boss 20
Salman Khan
Bigg Boss Update
Arishfa Khan
Television