बिग बॉस 10 का आ गया धमाकेदार प्रोमो ! दशावतार की होगी थीम, सुपरस्टार नागार्जुन करेंगे होस्ट

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ ‘बिग बॉस तेलुगु 10’ लौट रहा है. बानिजय एंटरटेनमेंट के तहत एंडेमोल शाइन इंडिया ने  ऐलान किया और प्रोमो शेयर किया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नागार्जुन के बिग बॉस तेलुगू 10 का आया प्रोमो
नई दिल्ली:

बिग बॉस की पॉपुलैरिटी भारत ही नहीं विदेशों में भी है. चाहे वह हिंदी में हो या तमिल और या फिर तेलुगू में. इसी बीच बानिजय एंटरटेनमेंट के तहत एंडेमोल शाइन इंडिया ने टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के तेलुगू भाषा के 10वें सीजन का ऐलान कर दिया है. इसकी पहली और मच-अवेटीड झलक खुद सुपरस्टार नागार्जुन ने दुनिया के सामने पेश की है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नागार्जुन का एक धमाकेदार अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जो दर्शकों को एक्साइटमेंट दोगुना कर रहा है. प्रोमो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है, जिसके चलते शो की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है. 

बिग बॉस तेलुगू 10 का नया प्रोमो 

तेलुगु बिग बॉस के इस आने वाले सीजन का ऐलान करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "प्रेजेंटिंग द आई ऑफ #BiggBossTelugu10. इस बार जो आप देखने वाले हैं, वो है बिग बॉस का दशावतार! खेल बदलेगा... उम्मीदें बदलेंगी... और एक नया इतिहास रचा जाएगा!" इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस ने फायर इमोजी शेयर की है और रिलीज डेट भी शेयर करने की गुजारिश की है. '

ये भी पढे़ं- गेम ऑफ थ्रोन्स में डेनरेस की मौत से भड़क गई थी ये एक्ट्रेस, कहा- 'इस फैसले से बेहद नाराज थीं'

Advertisement

बिग बॉस 9 के विनर बने थे कल्याण पडाला

बिग बॉस तेलुगू 9 का फिनाले 21 दिसंबर 2025 में हुआ था. वहीं एक कॉमनर कल्याण पडाला ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके साथ वह 35 लाख रुपए की राशि और एक ब्रांड न्यू एसयूवी कार जीते थे. इतना ही नहीं स्पॉन्सर्स से 5 लाख की रकम भी बेस्ट परफॉर्मर होने के नाते कल्याण को मिली थी. 

7 भाषाओं में हैं बिग बॉस 

 'बिग बॉस' जैसा महा-रियलिटी शो है, जो 7 भाषाओं में 69 से ज्यादा सीजन्स पूरे कर चुका है. इसके अलावा 'मास्टरशेफ इंडिया' के 9 सीजन्स, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज भी फेमस हैं. 

ये भी पढे़ं- 'मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं', 'डॉन 3' विवाद पर जावेद जाफरी ने दिया रिएक्शन

Featured Video Of The Day
Rajasthan: बूंदी में आंधी के बाद ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका, बाल-बाल बची जान
Topics mentioned in this article