भाग्यलक्ष्मी एक्ट्रेस के घर धनतेरस से पहले 'लक्ष्मी', बेबी गर्ल के जन्म की फैंस को दी खुशखबरी

भाग्य लक्ष्मी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा और उनके पति राजुल यादव बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं, जिसके चलते फैंस के साथ उन्होंने खुशखबरी शेयर की है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भाग्यलक्ष्मी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा बनीं बेबी गर्ल की मां

भाग्यलक्ष्मी सीरियल की मलिश्का यानी मायरा मिश्रा मां बन गई हैं. इसका ऐलान उन्होंने और उनके पति राजुल यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है. दरअसल, धनतेरस से पहले मायरा मिश्रा के घर लक्ष्मी आ गई हैं, जिसके चलते कपल ने बेटी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की. पोस्ट में कपल अपनी बेटी के छोटे छोटे पैरों को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ शेयर की गई फोटो में उन्होंने लिखा, ब्लेस्ड विद अ बेबी गर्ल और ढेर सारा प्यार मायरा और राहुल. 

मायरा बनीं मां

कपल ने फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक सपना जिसे हमने संजो कर रखा था, अब हमारी बांहों में है. हमारा हमेशा के लिए साथ शुरू हो गया है और यह एक बेटी है. इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

मायरा मिश्रा भाग्यलक्ष्मी सीरियल के लिए जानी जाती हैं, जिसमें उनका मलिश्का का नेगेटिव किरदार फैंस को काफी पसंद आया था. इसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गईं. वहीं 1 मिलियन फॉलोअर्स के लिए पिछले काफी समय से वह अपनी प्रेग्नेंसी के खास पलों को शेयर कर रही थीं, जिसके बाद अब उनका लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है. 

Advertisement

मायरा ने कब की शादी

मायरा मिश्रा और राजुल यादव के बारे में बात करें तो दोनों की मुलाकात एक शादी में हुई थी. जहां मायरा अपनी एक दोस्त की शादी में पहुंची थीं, जिस दौरान राजुल की उन पर नजर पड़ी. वहीं फिर एक कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में दोनों मिले. इसके बाद दोनों के बीच बातों का सिलसिला बढ़ा और दोस्ती प्यार में बदल गई. वहीं डेटिंग के दो साल बाद फरवरी 2025 में दोनों ने शादी कर ली. वहीं उनकी बेटी हाल ही में हुई है.   

ये भी पढ़ें- दीवाली पर 27 साल पुराना गाना जीत लेगा दिल, बिग बी ने किया था 30 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस, कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल का सुपरहिट सॉन्ग

Advertisement
Featured Video Of The Day
रामलीला मैदान में आज विपक्ष की महारैली, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Topics mentioned in this article
Maera Mishra
Bhagyalakshmi
Tv News
Baby Girl

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं