भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बताया एक्टिंग छोड़ने का प्लान, टीवी प्रोड्यूसर्स को कहा माफिया

शिल्पा शिंदे ने कहा- कोई नहीं जानता कि उस समय मैं किस दौर से गुजरी. लोगों ने मुझे गलत ठहराया और कहा कि मैं सिर्फ पैसों के लिए ऐसा कर रही. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिल्पा शिंदे ने टीवी प्रोड्यूसर्स को कहा माफिया
नई दिल्ली:

भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं, जिसका कारण उनके द्वारा शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाया गया सेक्सुअल हरैसमेंट का झूठा आरोप है. वहीं इसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. जबकि हाल ही में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर अपने स्ट्रगल का सामना करने को लेकर बताया. इतना ही नहीं उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स को वाइट कॉलर माफिया भी कहा और इंडस्ट्री से  कन्फेशन को लेकर मिली आलोचना का सामना करने पर भी रिएक्शन दिया. वहीं उन्होंने अपने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने की ओर भी हिंट दिया. 

शिल्पा शिंदे ने टीवी के प्रोड्यूसर्स को बताया माफिया

हाल ही में एक्टर शहजादा धामी ने कथित अनपेड फीस को लेकर लंबे समय से चल रहे स्ट्रगल के बारे में बात की, जो कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में देखा है. वहीं शिल्पा शिंदे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसी को रिशेयर किया और एक दमदार वीडियो के जरिए उन्होंने प्रोड्यूसर्स और आर्टिस्ट के साथ उनके अनुचित व्यवहार की आलोचना की. उन्होंने कहा, टीवी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स माफिया की तरह काम करते हैं. वह वाइट कॉलर वाले माफिया की तरह हैं. जो प्रोड्यूसर कलाकारों का साथ देने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और कहा जाता है कि अगर आगे उनके साथ कुछ हुआ, तो कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के इस कार्टून का बच्चों को रहता था इंतजार, जावेद जाफरी की आवाज से 90s में हुआ पॉपुलर, गाना सुनने टीवी के सामने होते थे बच्चे

Advertisement

पेमेंट रोकने पर सुनाई खरी खोटी

आगे उन्होंने कहा, "उनके काम में भी रुकावट डाली जाती है. हम कलाकार कुछ नहीं कर सकते क्योंकि प्रोड्यूसर हमारा पेमेंट 90 दिनों तक रोककर रखते हैं और अक्सर वह पेमेंट मिलता ही नहीं है." वहीं भाबीजी घर पर हैं कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान अपने सहकर्मियों से सपोर्ट ना मिलने पर निराशा जाहिर करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा, आज भी जब उनके पास मेरे साथ खड़ा होने का मौका है. वह नहीं हैं. मुझे आवाज उठाने की जरुरत नहीं है. कोई नहीं जानता कि उस समय मुझ पर क्या बीती. लोगों ने मुझ पर झूठा आरोप लगाया कि मैंने ये सब पैसों के लिए किया है. आज 10 साल बाद. वो प्रोड्यूसर टीवी शोज और फिल्में बना रहा है. खुद के लिए लड़ने का जिगरा किसी के पास नहीं है. और फिर लोग सुसाइड जैसे बड़े कदम उठा लेते हैं. "

सब्जी बेचने के लिए तैयार शिल्पा शिंदे

आगे उन्होंने कहा, आज मौका था, मेरे को आर्टिस्ट बोल सकते थे इस मैटर में. मेरा इमान जानता है कि क्या हुआ था मेरे साथ और क्या नहीं. मुझे नहीं काम करना है आप लोगों के साथ. चाहिए भी नहीं मुझे रोल. घटिया काम करते हो आप लोग. आज कल क्रिएटिविटी बची ही नहीं है. सब बकवास शोज करते हो आप लोग. इस तरह के घटिया आर्टिस्ट हैं इस इंडस्ट्री में. आप इसमें काम करना चाहते हो? इस तरह के घटिया आर्टिस्ट हैं इस इंडस्ट्री में. आप इसमें काम करना चाहते हो. मुझे करना ही नहीं है. रास्ते में सब्जी बेचूंगी पर ऐसे लोगों की नहीं चाटूंगी में. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- सेक्सुअल हरैसमेंट क्या होता है? विवादों के बीच शिल्पा शिंदे ने दिया ट्रोल्स को जवाब, कहा- मुझे यूट्यूब शुरू करना पड़ेगा

Featured Video Of The Day
TCS धर्मांतरण केस में निदा को जमानत देते समय कोर्ट ने किया भगवान कृष्ण का जिक्र, वकील ने क्या बताया
Topics mentioned in this article
Shilpa Shinde
Bhabhi Ji Ghar Par Hai
Tv News
Bollywood
Shehzada Dhami