बड़े अच्छे लगते हैं की एक्ट्रेस का हुआ दो बार तलाक, कहा- मैंने इस्लाम अपनाया, फिर सनातन धर्म में लौट आई

बड़े अच्छे लगते हैं एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने 2006 में भारत नरसिंघानी से शादी की थी, जो एक साल चली. वहीं 2013 में एक्ट्रेस ने फरहान मिर्जा से निकाह किया. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
बड़े अच्छे लगते हैं एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने अपनाया था इस्लाम
नई दिल्ली:

बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने हाल ही में अपने धार्मिक विश्वासों, अतीत में धर्म परिवर्तन और पिछले कुछ सालों में सार्वजनिक बातों का सामना करना पड़ा है. इस पर उन्होंने हाल ही में शुभोजीत घोष से बात की और चाहत खन्ना ने बताया कि कैसे उनके बयानों को गलत तरीके से लिया गया और पेश किया गया. एक्ट्रेस ने कहा, मेरे शब्दों को हमेशा गलत समझा गया है. आज भी अगर मैं कुछ कहती हूं एक वाक्य को उठाया जाएगा और अलग अलग कॉन्टेक्सट में पब्लिश किया जाएगा. 

चाहत खन्ना ने खुद को बताया सैक्युलर इंसान

फरहान मिर्जा के साथ अपनी शादी के दौरान इस्लाम अपनाने से जुड़ी परिस्थितियों को साफ करते हुए चाहत खन्ना ने जोर देकर कहा कि यह फैसला पूरी तरह से उनका अपना था. उन्होंने कहा, "मैं एक बहुत ही सेक्युलर इंसान हूं. मैं ईद भी उतनी ही धूमधाम से मनाती हूं, जितनी दिवाली. चाहे वह मेरी शादी के दौरान हो या उसके बाद. हां, मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया था. कई लोगों ने कहा कि मुझे जबरदस्ती धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया था. लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं कहा."

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र ने लस्सी पीते-पीते मान लिया था इस एक्ट्रेस को बेटी, सलमान खान से था खास रिश्ता, सुपरस्टार के निधन के 5 महीने बाद हुईं इमोशनल

दोनों धर्मों पर विश्वास रखती हैं चाहत खन्ना

आगे एक्ट्रेस ने कहा, "हां, मैं इस्लाम में विश्वास रखती हूं और सनातन धर्म में भी. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दूसरे धर्मों में विश्वास नहीं रखती. मैं एक बहुत ही सेक्युलर इंसान हूं." वहीं ट्रोलिंग का सामना करने पर एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे अक्सर निराशा, उदासी और डर महसूस होता था. जैसे, मेरे साथ यह सब क्या हो रहा है? मेरा नाम खराब हो रहा है. कुछ लोगों ने तो मुझसे यह भी कह दिया था कि मुझे अब काम नहीं मिलेगा क्योंकि मेरा नाम नेगेटिव चीजों से जोड़ा जा रहा था. जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ीं, लोगों, जिंदगी और उसके अलग-अलग पहलुओं के बारे में मेरा ज्ञान भी बढ़ता गया. उस ज्ञान के साथ-साथ मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ गया और ये सारी बातें मुझे बहुत छोटी लगने लगीं."

Advertisement

तलाक के बाद सनातन धर्म में की वापसी

2024 में दिए इंटरव्यू में चाहत खन्ना ने तलाक के बाद सनातन धर्म में वापसी करने को कहा, तलाक के बाद मुझे असलियत में वापस आने में थोड़ा समय लगा. इस्लाम में भरोसा करने पर मुझे 4-5 साल लगे. और मैं अब भी उनके कुछ बुनियादी सिद्धांतों में विश्वास रखती हूं. वे बहुत अच्छे हैं. लेकिन शुक्र है जब मैं अपनी जड़ों यानी सनातन धर्म की ओर लौटी तो मुझे बहुत सी बातों के पीछे की बड़ी सच्चाई का एहसास हुआ."

धर्म बदलने की नहीं की गई जबरदस्ती

एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या उन्हें उस दौर में किसी का प्रभाव महसूस हुआ था तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह क्या था. लेकिन हां, ऐसा कह सकते हैं. इसीलिए मैं कहती हूं कि शुक्र है. मैं अपने घर लौट आई हूं. बहुत से लोग नहीं चाहते थे कि मैं धर्म बदलूं. लेकिन मैंने ऐसा किया क्योंकि मैं निकाह करना चाहती थी. ऐसा नहीं था कि मुझ पर धर्म बदलने का कोई जोर-जबरदस्ती थी. लेकिन मैंने ऐसा किया और उसके बाद मुझसे यकीनन यह कहा गया. 'अपने भगवान की पूजा मत करो. शायद वह सही तरीका नहीं है. यह वाला तरीका सही है.' और मैं, एक भटके हुए बच्चे की तरह, उसी रास्ते पर चलती रही."

Advertisement

ये भी पढ़ें- भूत बंगला से 61 साल पहले आई थी ये भूत बंगला, एक्टर बना डायरेक्टर, बनीं भारत की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म

सचेत हो गई हैं चाहत खन्ना

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वह ठीक ही था. उतना बुरा भी नहीं था. लेकिन अब, मैं खुश हूं. मैं अब एक बहुत ही ज्यादा खुशहाल स्थिति में हूं. मैं अब ज्यादा समझदार हूं और मुझे पता है कि मैं क्या कर रही हूं. मुझे पता है कि क्या सही है और क्या गलत और मैं अब एक बहुत ही सचेत और जागरूक जीवन जी रही हूं."

चाहत खन्ना के बारे में 

चाहत खन्ना ने पहले 2006 में भारत नरसिंघानी से शादी की थी. वहीं एक साल में ही दोनों की शादी खत्म हो गई. इसके बाद 2013 में फरहान मिर्जा से एक्ट्रेस ने शादी की. जबकि 2018 में तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए सेक्सुअल और मेंटल हरैसमेंट का आरोप लगाया. कपल की दो बेटियां जोहर और दित्या हैं. वहीं एक्ट्रेस अब रोहित गनदोत्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं. 

ये भी पढ़ें- 19 की उम्र में की शादी, दो बार हुआ तलाक, इस एक्ट्रेस को सुनने पड़े ताने! बोलीं- लोग सोचते हैं मुझमें कोई प्रॉब्लम है...

Advertisement
Featured Video Of The Day
Exclusive: 3 दिन पाकिस्तान में रहा मुर्शिदाबाद, दादा ने भारत में मिलाया, SIR में नाम कटने पर छलका नवाब फैमिली का दर्द