अविका गौर मां बनने वाली हैं! पति के साथ पोज देते-देते अचानक करने लगी उल्टी, वीडियो हो रहा वायरल

अविका गौर की एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी से बात करते हुए अचानक उनकी तबीयत बिगड़ती है और वह उल्टी करती नजर आती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अविका गौर हुईं प्रेग्नेंट?
Social Media
नई दिल्ली:

कलर्स टीवी की बालिका वधु , छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर को लेकर पिछले कुछ दिनों से एक खबर चल रही थी. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अविका गौर प्रेग्नेंट हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने इन बातों से इंकार किया. लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने दोबारा सवाल खड़े कर दिए हैं. पैपराजी पेज पर शेयर किए गए वीडियो में आप देखेंगे कि कैमरा पर पोज करते हुए अचानक अविका को कुछ महसूस होता है और वह पलट कर उल्टी करने लगती हैं.

अविका गौर प्रेग्नेंट हैं?

ये वीडियो किसी इवेंट या पार्टी का लग रहा है. मिलिंद और अविका बाहर निकलते हैं और पैपराजी को पोज दे रहे थे. अचानक अविका के चेहरे के एक्सप्रेशन बदलने लगते हैं और अविका को उल्टी जैसी फीलिंग होती है और वह पलट कर साइड में हो जाती हैं. मिलिंद उन्हें संभालने के लिए उनके पास चले जाते हैं. इसके बाद वो कैमरा पर्सन को वीडियो रिकॉर्ड करने से मना करते हैं. 

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, बताए वहां के हालात, बोलीं- मैंने अपनी आंखों से मिसाइल आते देखी

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे बधाई हो

अविका का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे गुड न्यूज का अंदेशा बता रहे हैं. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, वाह लगता है गुड न्यूज है. एक ने लिखा, मुझे यहां भी क्यों लग रहा है कि एक्टिंग चल रही है. एक ने लिखा, प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है. एक ने कमेंट किया, मुबारक हो एक्टिंग हुई है. एक ने लिखा, ओवरएक्टिंग...इससे अच्छा थोड़ा रियल ही कर लेती. एक ने लिखा, जैसे शादी मीडिया के सामने हुई वैसे प्रेग्नेंसी सिम्पटम भी मीडिया के सामने ही दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: ईरानी एक्ट्रेस कर रही पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, बोलीं- हमारी सरकार को हमारी परवाह नहीं है लेकिन मोदी जी ने...

Advertisement

अब अविका वाकई प्रेग्नेंट हैं या ये पैपराजी के साथ उनका प्रैंक था ये तो तब ही पता चलेगा जब एक्ट्रेस खुद इस बारे में कमेंट करेंगी. तब तक फैन्स इन्हीं कयासों के सहारे हैं.
 

Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
Avika Gor
Avika Gor Pregnant
Avika Gor Pregnancy
Avika Gor Age
Avika Gor Husband