दूरदर्शन के श्रीराम, 4000 करोड़ी रामायण में दशरथ बनकर लौटे अरुण गोविल, फैंस को आएगी 90s की याद 

रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल 4000 करोड़ की रामायणम् में दशरथ के रोल में लौट आए हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
4000 करोड़ी रामायण में दशरथ बनकर लौटे अरुण गोविल
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की रामायण 39 साल बाद भी फैंस के दिलों में छाई हुई है. रामानंद सागर द्वारा निर्देशित इस कल्ट शो में श्रीराम के किरदार में एक्टर अरुण गोविल से लेकर रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई. लेकिन अब राम यानी अरुण गोविल दशरथ के किरदार में रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायण में लौटते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है, जिसने फैंस को 90 के दशक की याद दिला दी है. इसी के चलते सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गए हैं. 

दशरथ के रोल में दिखे अरुण गोविल

टीवी सीरियल 'रामायण' के मशहूर एक्टर अरुण गोविल दशकों से भारतीय दर्शकों के लिए भगवान राम के प्रतीक बन चुके हैं. ऐसे में उनको नए किरदार में देखना दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रहा है. ट्रेलर में वह श्रीराम के पिता राजा दशरथ के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें खुश होते हुए भी देखा जा सकता है. जबकि वनवास के सीन में इमोशनल होते हुए भी देखा जा सकता है. यह सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं फैंस को 90 के दशक की याद आ गई है. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: ब्रह्ममुहूर्त में आया रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर, 4000 करोड़ी फिल्म में राम से लेकर रावण आए नजर

श्रीराम से दशरथ बनने पर अरुण गोविल ने कही थी ये बात

Advertisement

इससे पहले दूरदर्शन की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के राजा दशरथ का किरदार निभाने को लेकर कहा था कि अरुण को राम के अलावा किसी और भूमिका में देखना मेरे लिए थोड़ा अजीब है. दीपिका चिखलिया के इस बयान पर आईएएनएस से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा था, "यह दीपिका का व्यक्तिगत नजरिया है और हर किसी को अपने विचार रखने का हक है. मैं इसे सम्मान की दृष्टि से देखता हूं, और सभी अपने दृष्टिकोण के लिए स्वतंत्र हैं. मैंने अपने पुराने किरदार को कभी पीछे नहीं छोड़ा है, लेकिन मैं अपने नए किरदार को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाने के लिए तैयार हूं."

दशरथ के रोल से पिता की भावनाओं को दिखाना चाहते हैं अरुण गोविल

आईएएनएस से बातचीत में अरुण गोविल ने अपने अनुभवों को भी साझा किया. उन्होंने कहा, ''मुझे रणबीर कपूर के साथ काम करके काफी अच्छा लगा. रणबीर न केवल एक शानदार अभिनेता हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं. उन्होंने बेहद अच्छा काम किया है और मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं. फिल्म के कलाकारों ने सहयोग और सकारात्मक माहौल बनाए रखा, जो किसी भी बड़े प्रोजेक्ट के लिए बेहद जरूरी है. मैं दशरथ के रूप में अपने अभिनय के जरिए पिता की भावनाओं और जिम्मेदारियों को दर्शकों तक पहुंचाना चाहता हूं. मेरा मानना है कि राजा दशरथ का किरदार सिर्फ शक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि पिता के स्नेह और संघर्ष को दिखाने का अवसर भी है. इस भूमिका के लिए मैंने अपने पुराने अनुभव और नए दृष्टिकोण को मिलाकर अभिनय किया है.'' 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रावण के रोल में छाए यश, आदिपुरुष से VFX की हुई तुलना, रामायणम् का ट्रेलर आते ही इंटरनेट यूजर्स ने दिया रिव्यू

Featured Video Of The Day
Gen-Z भाषा की पूरी ABCD समझिए, क्या एक और छात्र आंदोलन होने वाला है?
Topics mentioned in this article
Arun Govil
Ramayana
Tv News
Doordarshan