अमिताभ बच्चन की फेवरेट है ये गजल, जगजीत सिंह ने अपनी आवाज से जीता दिल, कहा- बहुत शानदार गजल है

केबीसी 18 में अमिताभ बच्चन ने जगजीत सिंह से मुलाकात को याद किया और अपनी फेवरेट गजल के बारे में बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन की फेवरेट है जगजीत सिंह की ये गजल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग से भी फैंस का दिल जीत चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी फेवरेट गजल कौनसी है? दरअसल, वह इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18' को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. अपकमिंग एपिसोड में सुपरस्टार ने दिवंगत गजल गायक जगजीत सिंह की अपनी मनपसंद गजल के बारे में बताया. अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट अनुज भटनागर से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह के लिए अपने प्यार के बारे में बताया और उनका एक पसंदीदा गाना भी बताया.

अमिताभ बच्चन की फेवरेट गजल

बात तब शुरू हुई जब कंटेस्टेंट अनुज भटनागर ने बताया कि काम पर थकान भरे दिन के बाद वे गजलें सुनकर खुद को रिलैक्स करते हैं. खुद को जगजीत सिंह का फैन बताते हुए अनुज ने एक गजल भी सुनाई और फिर अमिताभ बच्चन से उनकी पसंदीदा जगजीत सिंह की गजल के बारे में पूछा. मेगास्टार ने बताया, "हम बहुत सारी गजल सुनते रहते हैं, कभी-कभी संगीत वगैरह का भी आनंद लेते रहते हैं. एक जगजीत जी की 'आहिस्ता आहिस्ता' बहुत शानदार गजल है, जो कि मुझे बहुत पसंद है."

ये भी पढ़ें- 46 साल पुराना वो गाना जिसमें हैं ट्रक, जीटी रोड और पंजाब के शहर, सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर रही दारा सिंह की फिल्म, सॉन्ग आज भी एवरग्रीन

Advertisement

जगजीत सिंह से मुलाकात का सुनाया किस्सा

इसके बाद कंटेस्टेंट अनुज भटनागर ने अमिताभ से पूछा कि क्या उनकी जगजीत सिंह के साथ कोई यादगार यादें जुड़ी हैं, खासकर इसलिए क्योंकि अमिताभ बच्चन और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन दोनों ने ही इस महान गजल गायक के साथ काम किया है. अमिताभ बच्चने ने बताया, "वैसे तो कई मुलाकातें हुई हैं. क्रिएटिव लोग अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं. कई बार वे पूछते रहते हैं कि 'आपने ये क्यों लिखा?' फिर व पूछा जाता है, 'आपने ऐसे क्यों गाया?' जो कविता लिखी जाती है ना, उसमें कहीं न कहीं एक छुपा हुआ सुर होता है. तभी जाकर वह कविता बनती है. क्योंकि आखिर के जो शब्द हैं, वो अगली लाइन से जुड़ने चाहिए, मिलने चाहिए. अगर आप कोई भी कविता ठीक से पढ़िए, तो उसमें आपको एक लय मिलेगी और जो गायक होते हैं, वो इस लय को पहचानते हैं, और उसे पहचान कर ही वो अपना गीत गाते हैं."

जगजीत सिंह के बारे में

जगजीत सिंह की बात करें तो, उन्हें भारत के सबसे प्रभावशाली गजल सिंगर में से एक माना जाता था. वह इस जॉनर में एक खास, आसान स्टाइल लेकर आए और कविता को एक गहरा इमोशनल म्यूजिकल एक्सप्रेशन देने के लिए जाने गए.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मेहंदी का वो गाना, 25 साल से है शादियों की शान, अल्का याग्निक की आवाज और करिश्मा कपूर की खूबसूरती ने बनाया खास

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
NDTV Anviksha के मंच से नेपाल बाढ़ पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
Topics mentioned in this article
Jagjit Singh
Amitabh Bachchan
Bollywood
Ghazal