एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार हुए अलीबाबा के लीड एक्टर शीजान खान, पुलिस ने किया केस दर्ज

बीती रात एक्ट्रेस की मां ने उकसाए जाने के बाद सुसाइड की शिकायत दर्ज कराई तो वहीं अब इस मामले में सीरियल अलीबाबा के लीड एक्टर शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
तुनिषा शर्मा कथित सुसाइड केस में एक्टर शीजान खान हुए गिरफ्तार
नई दिल्ली:

बीते दिन टीवी सीरियल के सेट पर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के केस में नए नए खुलासे हो रहे हैं. जहां बीती रात एक्ट्रेस की मां ने उकसाए जाने के बाद सुसाइड की शिकायत दर्ज कराई तो वहीं अब इस मामले में सीरियल अलीबाबा के लीड एक्टर शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि एक्ट्रेस की मौत से गुस्से में आए फैंस बीती रात से ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे. लेकिन अब इस मामले में एक्टर की गिरफ्तारी के बाद फैंस का गुस्सा बढ़ गया है.

पुलिस ने किया एक्टर को गिरफ्तार

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वालिव पुलिस ने कहा है, "टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत का मामला में सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए एक्ट्रेस के को एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उनपर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है." वहीं वालिव पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि चाय ब्रेक के बाद, अभिनेत्री शौचालय गई और जब वापस नहीं आई, तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगा हुआ पाया.

सुसाइड नोट नहीं मिला

Advertisement

इसके अलावा वालिव पुलिस ने अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जबकि आत्महत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है. हालांकि पुलिस ने कहा की वह मौत की जांच हत्या और सुसाइड दोनों के आधार पर करेगी. वहीं खबरों की मानें तो शीजान खान से रिश्ते की बात करें तो वह एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

बता दें, कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सीरियल के सेट पर बीते दिन कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी. वहीं उनकी मौत से पहले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने सीन से पहले मेकअप करती हुई नजर आ रही थीं.

Advertisement
Topics mentioned in this article
Tunisha Sharma
Tunisha Sharma Khudkhushi
Tunisha Sharma Family
Tunisha Sharma Mother
Tunisha Sharma Update
Tunisha Sharma Postmortem
Tunisha Sharma Serial
Tunisha Sharma Movie
Tunisha Sharma Songs
Sheezan Khan Arrested
Sheezan Khan Serial
Sheezan Khan