अक्षय कुमार स्कूल में 3 बार हुए फेल, बचपन के दोस्त के सामने किया खुलासा, फ्रेंड ने ही खोल के रख दी पोल 

Akshay Kumar failed three times in school: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने क्विज रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में खुलासा किया कि वह स्कूल में 3 बार फेल हो चुके हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्कूल में 3 बार फेल हुए अक्षय कुमार
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार इन दिनों चर्चा में हैं. जहां 16 अप्रैल को उनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला रिलीज को तैयार है. तो वहीं टीवी पर उनका शो व्हील ऑफ फॉर्चू्न सुर्खियों में हैं. वहीं हाल ही में क्विज रियलिटी शो में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त से मिलाया, जो उनके स्कूल के दिनों का साथी था. वह लाइव ऑडियंस में मौजूद होता है, जिसे देखकर एक्टर स्कूल के दिनों को याद करते हैं और बताते हैं कि सुपरस्टार बनने से पहले वह बैकबैंचर हुआ करते थे, जो एग्जाम में पास होने के लिए स्ट्रगल करता था. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह स्कूल में 3 बार फेल हुए हैं. 

अक्षय कुमार ने बताया- 3 बार स्कूल में हुए फेल

कंटेस्टेंट से बात करते हुए ऑडियंस में बैठे दोस्त जिग्नेश की तरफ इशारा करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि वह उनके किंडरगार्टेन के दिनों का साथी है. वहीं वह कहते हैं, हम लोग केजी से साथ में हैं और केजी से 9वीं क्लास के बीच में हम लोग तीन तीन बार फेल हुए हैं. वहीं जब अक्षय कुमार ने जिग्नेश के फेमल होने पर मजाक किया तो दोस्त ने जवाब में कहा, मैं आपके साथ टाइम स्पैंड करता था. उसकी वजह से. 

ये भी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार में टूटी 'दयाबेन' और भाई 'सुंदरलाल', दिशा वकानी और मयूर वकानी का वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

Advertisement

अक्षय कुमार ने बताया दोस्त के बचपन का शौक

आगे अक्षय कुमार दोस्त के बचपन का शौक बताते हुए टांग खींचते नजर आते हैं और कहते हैं कि उनके दोस्त को साइकिल पर शहर के चक्कर मारते हुए लड़कियों को देखना पसंद था. इस पर जिग्नेश आडियंस से पूछते हैं, क्या लगता है. मैं देखता था ये. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कुछ साल पहले अक्षय कुमार ने अपने दोस्तों को द कपिल शर्मा शो में बुलाया था. 

बता दें, अक्षय कुमार मुंबई में पले बढ़े हैं और एक मार्शियल आर्ट प्रोफेशनल भी हैं. वहीं उन्होंने थाइलैंड में बतौर शेफ भी काम किया है. जबकि एक्टर बनने के सपने को पूरा करने वह मुंबई वापस लौटे थे. जबकि अब उनका करियर 30 साल पूरे कर चुका है. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण Vs 4000 करोड़ी रामायणम् में हुई तुलना, रामानंद सागर के बेटे बोले- लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज...

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Exit Poll के अनुसार बंगाल में बन रही TMC की सरकार! | Breaking