दूसरी शादी की तैयारी में हैं लॉकअप 2 वालीं आकांक्षा चमोला? जानें क्या है गौरव खन्ना की वाइफ फ्यूचर प्लानिंग

आकांक्षा चमोला ने हाल के एपिसोड में पामेला से दिल की बातें शेयर की और इसी बातचीत में उन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी को लेकर एक बड़ा हिंट दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तलाक के बाद क्या है आकांक्षा चमोला की प्लानिंग
Social Media
नई दिल्ली:

आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान बताया कि वह गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. इस बात ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब वह अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में यह जानकारी शेयर कर रही हैं. अब हाल के एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी जिंदगी और गौरव खन्ना से तलाक के बाद आगे बढ़ने की अपनी प्लानिंग पर खुलकर बात योजनाओं के बारे में खुलकर बात की.

गौरव से तलाक के बाद अपनी प्लानिंग पर क्या बोलीं आकांक्षा

पामेला से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, "मेरी शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी, मैं 24 साल की थी जब मेरी शादी हुई थी." पामेला ने कहा, "तुम अभी भी जवान हो, तुम्हें कोई न कोई मिल ही जाएगा." आकांक्षा ने आगे कहा, "मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती. मुझे लगता है कि मेरा हो गया. लेकिन जिंदगी में पहली बार, मैं अकेले रहने वाली हूं. मतलब, न तो अपने माता-पिता के घर में और न ही अपने पति के घर में. मेरा अपना घर होगा. अब मैं जिंदगी अकेले ही बिताने वाली हूं."

Photo Credit: Gaurav khanna

इससे पहले, आकांक्षा ने बताया था कि वह बायसेक्शुअल हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लड़कियां पसंद हैं. मैं उनकी तारीफ करती हूं, उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं. मुझे लगता है कि वह मेरी सेफ जगह है. बड़े होते हुए, मुझे लगता है कि यह दुनिया बहुत ज्यादा पुरुषों के दबदबे वाली है, इसलिए आप हमेशा अपनी मां या बहनों की तरफ जाते हैं... कहीं न कहीं उनसे जो कम्फर्ट जोन मिलता है. मुझे वह फेमिनिन एनर्जी पसंद है, मुझे वह कम्फर्ट पसंद है और मैं उसमें फलती-फूलती हूं. हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां लोग कहते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकतीं, जलन या कॉम्पिटिशन होता है. मुझमें ऐसा कुछ नहीं था, मेरे लिए सभी महिलाएं खूबसूरत हैं. यह एक ऐसा टैग है जो समाज ने दिया है, मेरे लिए यह प्योर लव है."

यह भी पढ़ें: अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन के मजेदार वीडियो, पापा, चाचा या भाई नहीं इनकी एंट्री पर दिया फनी रिएक्शन, देखें वीडियो

Advertisement

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने बताया था, "वह बच्चे चाहते हैं और मैं उन्हें यह नहीं दे सकती. मुझमें वह इंस्टिंक्ट नहीं है, यह मैंने बहुत पहले ही कह दिया था. जब मुझे एहसास हुआ कि मैं इस चीज के लिए बनी ही नहीं हूं, तो मैंने तभी कह दिया था कि मैं ऐसा नहीं करने वाली हूं. इसलिए हमारी बातचीत हुई जिसमें मैंने उनसे कहा कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो छोड़ सकते हो, यह ठीक है." लोग शादी इसलिए करते हैं. 99% लोग शादी करना चाहते हैं क्योंकि आप बच्चे और परिवार चाहते हैं, आगे बढ़ना है वरना आप शादी करोगे. वह अपनी ओर से गलत नहीं है. और फिर बिग बॉस हुआ और मुझे एहसास हुआ कि गौरव को बच्चों के लिए बहुत ज्यादा फीलिंग है और मैं नहीं कर पा रही हूं.

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता

आकांक्षा चमोला ने संतोषी मां, ये है आशिकी और क्राइम पेट्रोल जैसे पॉपुलर टीवी शो में काम किया है. कुछ समय तक डेट करने उन्होंने और गौरव खन्ना ने 2016 में शादी कर ली. गौरव और आकांक्षा ने 24 नवंबर, 2016 को गौरव कानपुर में शादी की थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
खामेनेई के नाम, एकजुट हुआ ईरान!
Topics mentioned in this article
Gaurav Khanna
Akanksha Chamola
Entertainment
Bollywood
Akanksha Chamola Divorce