रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर खूब देखा जाता था श्रीमान श्रीमती, 30 साल बाद अब कहां है शो की पूरी टीम

90 के दशक का वो दौर, जब टीवी पर कंटेंट कम था लेकिन मजा डबल होता था. कोई शो दिल की गहराईयों तक जज्बातों से जुड़ जाता था. कोई डरा डरा कर रोंगटे खड़े कर देता था. तो कोई शो ऐसा होता था जो हंसा हंसा कर लोटपोट कर देता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Doordarshan के उस मशहूर शो की पूरी टीम आज कहां है?

90 के दशक का वो दौर, जब टीवी पर कंटेंट कम था लेकिन मजा डबल होता था. कोई शो दिल की गहराईयों तक जज्बातों से जुड़ जाता था. कोई डरा डरा कर रोंगटे खड़े कर देता था. तो कोई शो ऐसा होता था जो हंसा हंसा कर लोटपोट कर देता था. टीवी पर ऐसा ही एक शो आया करता था जो अपने मजेदार कॉन्सेप्ट, तगड़ी कॉमिक टाइमिंग और यादगार किरदारों से हर घर में जगह बना चुका था. मियां बीवी की नोकझोंक और दूसरे कपल की कॉमिक केमिस्ट्री ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया था. इस शो का नाम है श्रीमान श्रीमती. आज करीब 30 साल बाद भी इस शो के किरदार लोगों के दिलों में बसे हैं. और, लोग ये जानना चाहते हैं कि वो किरदार अब कहां हैं.

कुछ सितारे कह गए अलविदा

शो में कैशु, कोकी, दिलरुबा और प्रेमा नाम के करेक्टर लीड रोल में थे. कोकी का रोल निभाने वाली रीमा लागू ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर दिल जीत लिया था. हालांकि साल 2017 में उनके निधन ने इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया. वहीं केशव के किरदार में नजर आए जतिन कनकिया का भी 1999 में निधन हो गया था. उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी लाजवाब थी कि आज भी उनके सीन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ये दोनों सितारे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन अपने काम के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे.

आज भी चमक रहे हैं प्रेमा और दिलरुबा

प्रेमा का किरदार निभाने वाली अर्चना पूरन सिंह आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. वो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अपनी हंसी और अंदाज से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं. इसके अलावा अर्चना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं. वहीं दिलरुबा बने राकेश बेदी आज भी एक्टिंग की दुनिया में पूरी तरह एक्टिव हैं. वो फिल्मों, टीवी सीरियल्स और थिएटर में लगातार काम कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर' में जमील जमाली के किरदार में नजर आए राकेश बेदी एक बार फिर लाइमलाइट बटोर रहे हैं और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है.

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी के बहाने वोट की राजनीति? राम मंदिर से UP चुनाव का प्लान सेट!
Topics mentioned in this article
Doordarshan
Rakesh Bedi Doordarshan Show
Dhurandhar 2
Jameel Jamali
Doordarshan Shrimaan Shrimati