इंडियन आइडल में अभिजीत भट्टाचार्य का तंज, एक्टर्स को मिलने वाले क्रेडिट पर उठाए सवाल

इंडियन आइडल के लेटेस्ट एपिसोड में अभिजीत भट्टाचार्य ने एक्टर्स को मिलने वाले क्रेडिट पर सवाल उठाते हुए कहा- हम दिल से गाते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडियन आइडल में पहुंचे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य

बॉलीवुड की संगीत दुनिया में एक बहस लंबे समय से चली आ रही है कि क्या फिल्मों में गाने का असली श्रेय गायक को मिलना चाहिए या पर्दे पर उसे निभाने वाले अभिनेता को? अक्सर देखा जाता है कि दर्शक गाने को उस अभिनेता से जोड़ देते हैं, जो स्क्रीन पर दिखाई देता है, जबकि असल में उसे किसी प्लेबैक सिंगर ने गाया होता है. यही वजह है कि यह मुद्दा समय-समय पर उठता रहता है और कलाकार अपनी-अपनी राय रखते हैं. इसी बीच मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने एक बार फिर इस बहस को हवा दे दी है. 

अभिजीत भट्टाचार्य ने की टिप्पणी

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में पहुंचे अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने खास अंदाज में इस मुद्दे पर टिप्पणी की, जो अब चर्चा का विषय बन गई है. शो के दौरान होस्ट आदित्य नारायण ने उनसे एक सीधा सवाल किया कि क्या एक्टर्स गानों का ज्यादा क्रेडिट ले लेते हैं. इस सवाल पर अभिजीत ने मजाकिया अंदाज में अपना जवाब दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''अभिनेता बहुत अच्छा गाते हैं, लेकिन असली फर्क यह है कि गायक दिल से गाते हैं.'' 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का जवाब, बोले- इंदिरा गांधी और मोदी पर एक फिल्म आई थी

Advertisement

उदित नारायण के साथ यादें कीं ताजा

उनके इस बयान का अर्थ है कि गाने में असली भावनाएं और आत्मा सिंगर ही डालता है, जबकि अभिनेता उसे केवल पर्दे पर पेश करता है. उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे. इस बातचीत के दौरान एक दिलचस्प बात भी सामने आई. आदित्य नारायण ने बताया कि अभिजीत और उनके पिता उदित नारायण ने करीब 35 साल पहले अपना पहला डुएट गाना साथ में गाया था. यह सुनकर दर्शकों की यादें ताजा हो गईं. ॉ

अभिजीत भट्टाचार्य के बारे में

'इंडियन आइडल' का आने वाला एपिसोड खास होने वाला है, क्योंकि इस बार पुराने दौर के मशहूर गानों और यादों का जश्न मनाया जाएगा. इस स्पेशल एपिसोड में 90 के दशक के दो दिग्गज सिंगर्स, अभिजीत भट्टाचार्य और कविता कृष्णमूर्ति, एक साथ नजर आने वाले हैं. अगर अभिजीत भट्टाचार्य के करियर की बात करें, तो उन्होंने पिछले तीन दशकों में बॉलीवुड को 'चांद तारे', 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं' और 'तौबा तुम्हारे इशारे' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं. उनके गाए गाने आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. 

ये भी पढ़ें- परवीन बाबी की फोटो देखकर भारत आया ये एक्टर, बना 80s का खूंखार विलेन, अमिताभ बच्चन- धर्मेंद्र से भी किए दो दो हाथ

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran की मुश्किलें बढ़ीं! 6 देशों ने Hormuz पर निंदा की, Safe Passage की मांग | Iran Attack Israel