33 साल पहले रामायण वाले रामानंद सागर ने पहलवान को बना दिया था दूरदर्शन का हरा जिन्न, जानें कहां खो गया ये गजब कलाकार

हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पहलवान बनने के बाद वो एक्टर भी बन सकते हैं लेकिन रामानंद सागर ने उनसे सबकुछ करवा लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अलिफ लैला के जिन्न को पहचानते हैं आप?
Social Media
नई दिल्ली:

90 के दशक का वो सुनहरा समय जब पूरा परिवार टीवी के सामने बैठकर सीरियल देखा करता था. उस दौर के सबसे यादगार फैंटेसी शोज में से एक था ‘अलिफ लैला'. 1993 में टेलीकास्ट होने वाला यह सीरियल अरेबियन नाइट्स की कहानियों को भारतीय अंदाज में पेश करता था. इस सीरियल में महल, जादू, उड़ते कालीन, तिलिस्म और रोमांच से भरी कहानियां बच्चों से लेकर बड़ों तक को बांधे रखती थीं. रामानंद सागर के लिखे और उन्हीं के डायरेक्शन में बने इस शो की प्रोडक्शन की कमान संजय खान ने संभाली थी. शक्तिमान और चंद्रकांता की तरह अलिफ लैला भी घर-घर में छा गया था. आज भी इस शो को याद किया जाता है और इसका टाइटल ट्रैक सुना जाता है. 

सबसे पॉपुलर किरदार बना जिन्न

इस सीरियल में कई किरदार थे लेकिन असली स्टार था एक जिन्न. जैसे ही स्क्रीन पर धुआं उठता और भारी, गूंजती हुई आवाज आती, बच्चों की सांसें थम जातीं. क्योंकि स्क्रीन पर होती थी एक जिन्न की एंट्री. जिन्न का दमदार अंदाज, ताकत और हाजिरजवाबी हर एपिसोड को यादगार बना देती थी.

किसने निभाया था जिन्न का किरादर

इस आइकॉनिक रोल को दयाल सिंह कश्यप ने निभाया था.  हरियाणा के करनाल से आने वाले दयाल सिंह पेशे से पहलवान थे. उनकी लंबी कद-काठी, मजबूत शरीर और दमदार आवाज उन्हें इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट बनाती थी. ऑडिशन में ही मेकर्स उन पर फिदा हो गए और बस यहीं से उनकी किस्मत बदल गई.

Photo Credit: Social media

जिन्न से विलेन तक का सफर

‘अलिफ लैला' की सफलता के बाद दयाल सिंह कश्यप को फिल्मों और टीवी सीरियल्स में ज्यादातर नेगेटिव रोल मिलने लगे. उनका रौबदार लुक विलेन टाइप रोल्स के लिए परफेक्ट था. उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया. समय के साथ बड़े रोल कम होते गए, लेकिन आज भी उनकी पहचान अलिफ लैला के जिन्न से ही जुड़ी हुई है. एक पहलवान जो टीवी पर जादुई जिन्न बनकर घर-घर में मशहूर हो गया.

Advertisement

अब क्या करते हैं दया सिंह?

कभी छोटे और बड़े पर्दे पर राज करने वाले दयाल सिंह अब फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं. लेकिन जब काम किया को हिंदी से लेकर पंजाबी सिनेमा तक काम किया और किरदार रहे वही बेरहम विलेन टाइप. आज की बात करें तो वे छोटे मोटे इवेंट्स में सेलेब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल होकर कमाई करते हैं.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन बिल्कुल ठीक हैं, तो बिग बी ने किसके लिए लिखी थी ICU और सर्जरी वाली बात

Advertisement
Featured Video Of The Day
पेपर लीक पर सड़क से संसद तक हंगामा, शुरू होते ही लोकसभा स्थगित
Topics mentioned in this article
Alif Laila
Alif Laila Actor
Dayal Singh Kashyap
Entertainment
Television