32 एपिसोड वाला वो मशहूर शो, जिसे कहा गया शापित, बर्बाद हुई तीन हीरोइनों की जिंदगी, 2 की मौत 1 हुई गायब

2000 के दशक की शुरुआत में एक टीवी शो आया, जिसने अपने स्टाइल, ग्लैमर और कॉन्सेप्ट से युवाओं को दीवाना बना दिया. शो भले ही सिर्फ 32 एपिसोड तक चला, लेकिन इसकी लोकप्रियता जबरदस्त रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय टेलीविजन का यह शो कहलाया शापित

2000 के दशक की शुरुआत में एक टीवी शो आया, जिसने अपने स्टाइल, ग्लैमर और कॉन्सेप्ट से युवाओं को दीवाना बना दिया. यह शो था ‘CATS', जिसे भारतीय टेलीविजन का देसी चार्लीज एंजल्स कहा गया. इसमें तीन खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस ने जासूसों की भूमिका निभाई- नफीसा जोसेफ, कुलजीत रंधावा और मालिनी शर्मा. शो भले ही सिर्फ 32 एपिसोड तक चला, लेकिन इसकी लोकप्रियता जबरदस्त रही. अफसोस की बात यह रही कि शो खत्म होने के बाद इन तीनों की जिंदगी ने बेहद दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसके बाद लोग इसे ‘शापित शो' तक कहने लगे.

सबसे पहले बात करते हैं नफीसा जोसेफ की. वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक सक्सेसफुल मॉडल, मिस इंडिया 1997 और एमटीवी की पॉपुलर वीजे भी थीं. मिस यूनिवर्स में टॉप-10 तक पहुंचने वाली नफीसा समाज सेवा और पढ़ाई को लेकर भी गंभीर थीं. ‘CATS' से उन्हें एक्टिंग में पहचान मिली, लेकिन 2004 में, महज 26 साल की उम्र में, उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली. उस वक्त उनकी शादी तय हो चुकी थी, जिसने इस खबर को और भी चौंकाने वाला बना दिया.

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन की 90s की 7 रेयर तस्वीरें, राशा थड़ानी ने दिखाई झलक, फैंस बोले- नेशनल क्रश

नफीसा की करीबी दोस्त और को-स्टार कुलजीत रंधावा इस सदमे से कभी उबर नहीं पाईं. ‘हिप हिप हुर्रे' और ‘स्पेशल स्क्वाड' जैसे शोज से पहचान बनाने वाली कुलजीत का करियर भी तेजी से आगे बढ़ रहा था. लेकिन 2006 में, सिर्फ 30 साल की उम्र में, उन्होंने भी आत्महत्या कर ली. एक के बाद एक हुई इन दो मौतों ने ‘CATS' को लेकर डर और रहस्य को और गहरा कर दिया.

Advertisement

तीसरी एक्ट्रेस मालिनी शर्मा की कहानी थोड़ी अलग लेकिन उतनी ही रहस्यमयी है. म्यूजिक वीडियो और हॉरर फिल्म ‘राज' से चर्चा में आईं मालिनी ने अचानक ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली. शादी, तलाक और फिर कैमरे से गायब हो जाना- उन्होंने शोहरत को खुद पीछे छोड़ दिया. बाद में उनके आर्ट डायरेक्शन से जुड़े होने की खबरें आईं, लेकिन वह फिर कभी स्क्रीन पर नजर नहीं आईं.

यह भी पढ़ें: दिमाग की फटीं नसें, कोमा में चली गई थी एक्ट्रेस, मुन्नाभाई एमबीबीएस की 'देख ले' गर्ल का बदल चुका है पूरा लुक

Advertisement

तीन चमकती जिंदगियां, एक हिट शो और उसके बाद सिर्फ दर्द, सन्नाटा और सवाल. ‘CATS' आज भी भारतीय टीवी इतिहास का सबसे रहस्यमयी और दुखद अध्याय माना जाता है.
 

Featured Video Of The Day
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
Topics mentioned in this article
CATS TV Show
Nafisa Joseph
 Kuljeet Randhawa
Malini Sharma
Cursed Tv Shows India