युवराज सिंह का कहना है कि मैदान पर किसी फैसले को तीसरे अंपायर के पास स्थानांतरित करने की व्यवस्था यूडीआरएस भ्रामक है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:
अपने हरफनमौला खेल से आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप में शानदार जीत दिलाने वाले भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का कहना है कि मैदान पर किसी फैसले को तीसरे अंपायर के पास स्थानांतरित करने की व्यवस्था (यूडीआरएस) भ्रामक है। मैच के बाद बाएं हाथ के इस धुरंधर बल्लेबाज ने कहा, यह असमंजस में डालने वाला है। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता और मुझे यह पूरा समझ में भी नहीं आता। युवराज ने मैच में न सिर्फ पांच आयरिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, बल्कि 50 रनों की नाबाद पारी भी खेली। उन्हें मैन ऑद मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। अपने खेल के बारे में युवराज ने कहा, इस बात से बहुत खुश हूं कि मैं टीम को जीत दिलाने तक मैदान पर डंटा रहा। इससे मेरा हौसला बढ़ा है। मैच के अंत तक खेलना हमेशा महत्वपूर्ण होता है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
यूडीआरएस, भ्रामक, व्यवस्था