विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2011

विश्व कप के लिए कड़ी सुरक्षा करने के निर्देश

विश्व कप क्रिकेट के मैच स्थलों पर आतंकी हमला की खुफिया एजेंसियों की संभावना को देखते हुए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: सरकार ने विश्व कप क्रिकेट के मैच स्थलों पर आतंकी हमला की खुफिया एजेंसियों की संभावना को देखते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम सहित मैचों का आयोजन करने वाले राज्यों को टूर्नामेंट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा है। केंद्र सरकार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों की तरह ही बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र स्थापित करने के लिये कहा है। खुफिया जानकारी के अनुसार अल कायदा और लश्कर ए तय्यबा जैसे आतंकी समूह देश में होने वाले विश्व कप मैचों को निशाना बना सकते हैं। एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने हाल में भारत को बताया कि कुछ आतंकवादी संभवत: नेपाल के रास्ते भारत पहुंच चुके हैं और कुछ और के पहुंचने की संभावना है। विश्व कप में अभी कुछ लीग मैच खेले जाने हैं जिसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। ये मैच कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, मोहाली और मुंबई जैसे शहरों में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल दो अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। केंद्र सरकार ने जहां ये मैच खेल जा रहे हैं उन राज्यों को समुद्रतटीय क्षेत्रों और शहर के अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा मजबूत करने के लिये कहा है। सुरक्षा बलों को स्टेडियम के प्रवेश के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गये हैं। नौसेना, तटरक्षक बल, राज्यों की तटरक्षक पुलिस और समुद्रतटीय गांवों को भी सतर्क कर दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्वकप, सुरक्षा, निर्देश, World Cup, Security
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com