भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी द्वारा जारी एकदवसीय रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा सोमवार को जारी एकदवसीय रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि युवराज सिंह शीर्ष-20 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। भारतीय उपमहाद्वीप मे जारी आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को कोहली ने शानदार अर्द्धशतक लगाया था जबकि इस मुकाबले में युवराज सिंह ने विश्व कप में अपना पहला शतक लगाया था। विराट पिछले सप्ताह चौथे स्थान पर थे जबकि युवराज वर्तमान में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह पिछले सप्ताह 23वें स्थान पर थे। विराट के 762 रेटिंग अंक हैं जबकि युवराज के 665 रेटिंग अंक हैं। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक स्थान फिसलकर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं वहीं सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आठवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि कप्प्तान महेंद्र सिंह धोनी एक पायदान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला 881 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं जबकि उनके साथी खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स 804 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विराट, युवराज