टिकोलो ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
केन्या के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी और पूर्व कप्तान स्टीव टिकोलो ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टिकोलो ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। इस मैच में केन्या की टीम 161 रनों से हार गई। 25 जून, 1971 में नैरोबी में जन्मे टिकोलो ने केन्या के लिए कुल 134 एकदिवसीय मैचों में 29.99 के औसत से 3421 रन बनाए। इसमें तीन शतक और 24 अर्द्धशतक शामिल हैं। टिकोलो ने कुल 64 कैच लपके। एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान कायम कर चुके टिकोलो ने एकदिवसीय मैचों में 94 विकेट भी झटके। इसके अलावा उन्होंने 20 अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच भी खेले, जिनमें 260 रन बनाने के अलावा तीन विकेट लिए। वर्ष 1996 में भारत के खिलाफ कटक में अपना पहला एकदिवसीय मैच खेलने वाले टिकोलो एक दशक से अधिक समय तक केन्याई क्रिकेट की पहचान रहे। मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर टिकोलो ने केन्याई क्रिकेट में कैरेबियाई अंदाज लाने के लिए जाना जाता है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिकोलो, अंतरराष्ट्रीय, संन्यास