क्वालीफाइंग में दूसरी वरीयता प्राप्त सोमदेव ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में मेजबान खिलाड़ी ग्रेग जोन्स को 6-2, 6-4 से हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स:
भारत के सर्वोच्च एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और रोहन बोपन्ना बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के मुख्य दौर में पहुंच गए हैं। क्वालीफाइंग में दूसरी वरीयता प्राप्त सोमदेव ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में मेजबान खिलाड़ी ग्रेग जोन्स को 6-2, 6-4 से हराया। एक अन्य मुकाबले में बोपन्ना ने क्वालीफाइंग के शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के डेनियल ब्रैंड्स को 7-6 (5), 7-6 (4) से पराजित किया। मुख्य दौर के पहले राउंड में सोमदेव का मुकाबला फ्रांस के एड्रियान मनारिनो से होगा जबकि बोपन्ना की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिच से होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एटीपी टेनिस, सोमदेव, बोपन्ना