भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन मियामी मास्टर्स के तीसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी:
भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन मियामी मास्टर्स के तीसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सोमदेव को सोमवार को पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के तीसरे दौर में विश्व के छठीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेविड फेरर ने 6-4, 6-2 से पराजित किया। इससे पहले, विश्व के 73वें वरीयता प्राप्त सोमदेव ने दूसरे दौर में विश्व के 34वें वरीयता प्राप्त कनाडा के खिलाड़ी मिलोस राओनिक को 7-6(5), 7-5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया था। उल्लेखनीय है कि सोमदेव पिछले एक महीने में शीर्ष 50 में शामिल तीन खिलाड़ियों को हरा चुके हैं। उन्होंने बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में विश्व के 20वें वरीयता प्राप्त मार्कस बघदातिस को हराया था जबकि इसी टूर्नामेंट में उन्होंने विश्व के 45वें वरीयता प्राप्त जेवियर मालिसे को भी शिकस्त दी थी वहीं डेविस कप मुकाबले में उन्होंने विश्व के 44वें वरीयता प्राप्त सर्बिया के जांको टिपसारेविक को मात दी थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोमदेव, मियामी, मास्टर्स