विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2011

एटीपी टेनिस : सोमदेव तीसरे दौर में पहुंचे

भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव शानदार जीत के साथ बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स: भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन शानदार जीत के साथ बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। सोमदेव ने शनिवार को खेले गए पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में साइप्रस के 19वीं वरीयता प्राप्त मार्कस बघदातिस को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से हरा दिया। इससे पहले, सोमदेव ने शुक्रवार को पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के एड्रियान मनरिनो को लगातार सेटों में 6-2, 6-3 से हराया था। सोमदेव का तीसरे दौर में मुकाबला जो विल्फ्रेड सोंगा और जेवियर मालिसे के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता खिलाड़ी के साथ होगा। उल्लेखनीय है कि सोमदेव और रोहन बोपन्ना ने क्वालीफाइंग दौर से गुजरकर इस टूर्नामेंट के मुख्य दौर में प्रवेश किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एटीपी, टेनिस, सोमदेव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com