भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव शानदार जीत के साथ बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स:
भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन शानदार जीत के साथ बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। सोमदेव ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के एड्रियान मनरिनो को लगातार सेटों में 6-2, 6-3 से हरा दिया। सोमदेव ने इस मुकाबले को एक घंटे 24 मिनट में अपने नाम किया। दूसरे दौर में सोमदेव का मुकाबला साइप्रस के 19वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मार्कस बघदातिस से होगा। बघदातिस को पहले दौर में बाई मिला है। उल्लेखनीय है कि सोमदेव को इस टूर्नामेंट में क्वालीफाइंग दौर से गुजरना पड़ा है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एटीपी टेनिस, सोमदेव