सोमदेव को पहले उलट एकल में दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी से दो घंटे 44 मिनट तक चले मैच में 4-6, 2-6, 5-7 से पराजय मिली।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोविसाड:
सोमदेव देववर्मन को सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी से करो या मरो के चौथे मुकाबले में सीधे सेट में हार का मुंह देखना पड़ा जिससे भारत का डेविस कप टेनिस के एलीट विश्व ग्रुप का अभियान भी समाप्त हो गया। सोमदेव को पहले उलट एकल में दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी से दो घंटे 44 मिनट तक चले मैच में 4-6, 2-6, 5-7 से पराजय मिली जिससे शीर्ष वरीय और गत चैम्पियन सर्बिया ने पहले राउंड के मुकाबले में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली। भारत अब एलीट 16 देशों के विश्व ग्रुप में प्रवेश करने के लिए प्ले ऑफ खेलेगा जबकि सर्बिया क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया। अनुभवी लिएंडर पेस और महेश भूपति की अनुपस्थिति में हालांकि यह भारतीय खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन था क्योंकि उन्होंने गत चैम्पियन सर्बिया को मुकाबला जीतने के लिए मशक्कत करा दी। सोमदेव ने शुरुआती दिन जांको टिप्सारेविच को हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन शनिवार को युगल स्पर्धा में मिली हार से भारत को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोमदेव, हार, भारत, विश्व, अभियान