विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2011

विजय अभियान जारी रखना चाहते हैं स्मिथ

दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि उनकी टीम अपनी जीत का क्रम जारी रखना चाहती है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: आयरलैंड पर मिली शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि उनकी टीम अपनी जीत का क्रम जारी रखना चाहती है।  दक्षिण अफ्रीका को अपना आखिरी ग्रुप मैच बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेलना है। यह मैच जीतकर बांग्लादेश की टीम अंतिम-8 दौर में पहुंच जाएगी लेकिन उसके लिए दक्षिण अफ्रीका को हराना बहुत बड़ी बात होगी। स्मिथ ने कहा, "क्वार्टर फाइनल में पहुंचना शानदार अनुभव है। हमारे ग्रुप में कड़ा मुकाबला था। हमें शनिवार को बांग्लादेश के साथ भिड़ना है और यह मैच हम जीतना चाहते हैं। हमारे लिए इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि हम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं या नहीं।" स्मिथ ने मध्यक्रम में शानदार पारी खेलने वाले कोलिन इंग्रैम की जमकर तारीफ की। इंग्रैम ने ज्यां पॉल ड्यूमिनी के साथ छठे विकेट के लिए 87 रनों की उपयोगी साझेदारी कर टीम को मुश्किलों से निकाला था। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 117 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ग्रीम स्मिथ, जीत, टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com