विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2015

विंबलडन में 'सेल्फी स्टिक' पर प्रतिबंध लगा

विंबलडन में 'सेल्फी स्टिक' पर प्रतिबंध लगा
लंदन: खेल प्रतियोगिताओं के दौरान भले ही सेल्फी खींचने को लेकर काफी उत्साह देखा जाता हो, लेकिन विंबलडन इसे अधिक तवज्जो देने के मूड में नहीं है और उसने इस प्रतिष्ठित टेनिस प्रतियोगिता के दौरान ‘सेल्फी स्टिक’ पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (एईएलटीसी) ने इस सालाना ग्रास कोर्ट प्रतियोगिता के दौरान प्रतिबंधित चीजों की सूची में ‘सेल्फी स्टिक’ को भी शामिल किया है।

‘सेल्फी स्टिक’ धातु की बनी डंडी होती है जो 40 इंच तक लंबी की जा सकती है। इसके साथ स्मार्टफोन या कैमरे को जोड़कर फोटो खींची जा सकती है। इससे खुद की ऐसी फोटो ली जा सकती है, जिसमें ज्यादा लोग शामिल हों सकें और साथ ही इससे बैकग्राउंड भी ज्यादा शामिल किया जा सकता है।

एईएलटीसी की प्रवक्ता ने कहा, ‘सेल्फी स्टिक पर प्रतिबंध इससे होने वाली परेशानी के कारण है। लेकिन मुख्य रूप से इस पर प्रतिबंध इसलिए है क्योंकि इससे दर्शकों के मजे में हस्तक्षेप होता है।’ उन्होंने कहा, ‘इस तरह की संभावना है कि अगर आप ऐसी चीज के साथ घूम रहे हों तो आप किसी की आंख को नुकसान पहुंचा सकते हो।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विंबलडन, सेल्फी स्टिक, ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब, सेल्फी स्टिक पर प्रतिबंध, Wimbledon, Selfie Stick, ALL England Lawn Tennis Club, Selfie Sicks Banned, टेनिस, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com