विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2011

मियामी मास्टर्स : एकल में सानिया की चुनौती समाप्त

भारत की शीर्ष महिला एकल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी: भारत की शीर्ष महिला एकल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गई है। सानिया को शुक्रवार को खेले गए महिला वर्ग की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में विश्व की 27वीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी मारिया किरिलेंको ने 5-7, 6-3, 6-0 से हरा दिया। इस मुकाबले का पहला सेट जीतकर सानिया ने शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे सेट में किरिलेंको ने शानदार वापसी करते हुए उस सेट को 6-3 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद किरिलेंको ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और तीसरा तथा निर्णायक सेट जीतकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। विश्व की 99वें वरीयता प्राप्त सानिया को इस मुकाबले में क्वालीफाइंग दौर से गुजरना पड़ा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मियामी मास्टर्स, एकल, सानिया, चुनौती
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com