विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2011

संगकारा ने हमसे मैच छीन लिया : टेलर

न्यूजीलैंड के रोस टेलर ने श्रीलंका के हाथों शिकस्त के बाद कहा कि विरोधी कप्तान कुमार संगकारा की बेजोड़ पारी ने मैच उनकी जद से दूर कर दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान रोस टेलर ने विश्व कप ग्रुप ए मैच में श्रीलंका के हाथों 112 रन की करारी शिकस्त के बाद कहा कि विरोधी कप्तान कुमार संगकारा की बेजोड़ पारी ने मैच उनकी जद से दूर कर दिया। संगकारा ने 111 रन की पारी खेली जिसकी मदद से श्रीलंका ने मुश्किल हालात से उबरते हुए नौ विकेट पर 265 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 153 रन पर ढेर हो गई। संगकारा को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। टेलर ने मैच के बाद कहा, हम क्वार्टर फाइनल के लिए जीत की लय हासिल करने की उम्मीद के साथ यहां आये थे लेकिन कुमार संगकारा की पारी ने मैच हमसे छीन लिया। उनके और महेला जयवर्धने के बीच की साझेदारी बेहतरीन रही। श्रीलंका की पारी के दौरान महेला जयवर्धने के कैच के विवादास्पद फैसले पर टेलर ने कहा, हमने सोचा था कि तीसरा अंपायर उसे आउट देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टेलर ने श्रीलंका के महान स्पिनर मुथया मुरलीधरन की भी तारीफ की जिन्होंने 25 रन पर चार विकेट चटकाकर श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संगकारा, रोस टेलर, मैच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com