विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2011

सचिन के विश्वकप में पूरे हुए 2000 रन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने विश्वकप के दौरान 2000 रनों का आंकड़ा छू लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने विश्वकप के दौरान 2000 रनों का आंकड़ा छू लिया है। अपने शानदार 21-साला करियर के दौरान छठी बार विश्वकप में हिस्सा ले रहे सचिन ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर बुधवार को नीदरलैण्ड्स के खिलाफ खेलते हुए जैसे ही 18वां रन बनाया, उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली। वैसे सबसे ज्यादा विश्वकप खेलने के मामले में भी सचिन अब पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के बराबर आ गए हैं, जिन्होंने छह बार विश्वकप में हिस्सा लिया। सचिन ने अब तक विश्वकप के दौरान 40 मैचों की 39 पारियों में चार बार नाबाद रहते हुए 57.40 की औसत से 2009 रन बनाए हैं, जिनमें पांच शतक तथा 13 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने विश्वकप के मैचों में अब तक कुल 213 चौके तथा 24 छक्के भी लगाए हैं। विश्वकप के मैचों के दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 152 रन का रहा है, तथा उनका स्ट्राइक रेट 88.97 रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सचिन तेंदुलकर, 2000 रन, आंकड़ा, विश्व कप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com