विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2011

इंडियन ग्रां प्री में पहुंचे तेंदुलकर, शूमाकर से की मुलाकात

सचिन ने शुरुआती इंडियन ग्रां प्री से पहले सात बार के विश्व चैंपियन और करीबी दोस्त माइकल शूमाकर से मर्सीडीज टीम की इमारत में मुलाकात की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा: फॉर्मूला वन प्रशंसक मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को शुरुआती इंडियन ग्रां प्री से पहले सात बार के विश्व चैंपियन और करीबी दोस्त माइकल शूमाकर से मर्सीडीज टीम की इमारत में मुलाकात की। तेंदुलकर के भारत की पहली फार्मूला वन रेस को झंडा दिखाने की उम्मीद है। वह अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा के साथ बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहुंचे। हालांकि उनके बेटे अर्जुन की अनुपस्थिति हैरानी भरी थी। भारत के इस स्टार क्रिकेटर का स्वागत सर्किट पर रेस के प्रमोटर जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक समीर गौड़ ने किया। सर्किट पर पहुंचने के तुरंत बाद तेंदुलकर ने फार्मूला वन के अध्यक्ष बर्नी एक्लेस्टोन से लाउंज एरिया में मुलाकात की और करीब आधे घंटे तक उनसे बात की। इसके बाद महान ड्राइवर जैकी स्टेवार्ट और बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी वहां पहुंच गए। तेंदुलकर ने इंतजार कर रहे फोटोग्राफरों को भी एक्लेस्टोन, गौड़ और ग्रोवर के साथ पोज दिया, लेकिन उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा, मैं बाद में सभी से बात करूंगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सचिन तेंदुलकर, फॉर्मूला वन रेस, इंडियन ग्रां प्री, शुमाकर, ग्रेटर नोएडा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com