मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हमेशा अपने बालों को सरल तरीके से बनाते थे लेकिन अब उन्होंने अपने घुंघराले बालों में थोड़ा भूरा रंग करवाया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हमेशा अपने बालों को सरल तरीके से बनाते थे लेकिन अब उन्होंने अपने घुंघराले बालों में थोड़ा भूरा रंग करवाया है। टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी फैशन के हिसाब से अपने बालों को कटवाते रहते हैं या फिर उनमें विभिन्न तरह के रंग लगाते रहते हैं। तेंदुलकर अपने बालों में ज्यादा प्रयोग नहीं करते हैं लेकिन नब्बे के दशक के शुरू में वह कान में हीरे का स्टड पहनते थे। लेकिन जब से वह टीम में अनुभवी खिलाड़ी बने हैं उन्होंने किसी भी तरह का फैशन करना बंद कर दिया। जहीर खान ने अपने बालों में सोने के रंग की स्ट्रीक करवायी हुई हैं जबकि श्रीलंकाई लसिथ मलिंगा ने बेतरतीब भूरा रंग करवाया हुआ है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सचिन तेंदुलकर, भूरा रंग