पोंटिंग ने कहा कि यदि सचिन को पता होता कि अंपायर ने उन्हें नाबाद करार दिया है तो वह पवेलियन की तरफ रुख नहीं करते।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को चेन्नई में खेले गए विश्व कप लीग मैच में यदि सचिन तेंदुलकर को पता होता कि अंपायर ने उन्हें नाबाद करार दिया है तो वह पवेलियन की तरफ रुख नहीं करते। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान यह जानते हुए भी कि गेंद उनके बल्ले से लगकर गई है तब भी अंपायर के फैसले का इंतजार किया था। उनका मानना है कि तेंदुलकर को नहीं पता था वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपाल की गेंद पर अंपायर ने उन्हें नाबाद दिया है। पोंटिंग ने कहा, मुझे लगता है कि सचिन ने अंपायर का फैसला नहीं देखा जिन्होंने उन्हें नाबाद करार दिया था। यदि उन्होंने इसे देखा होता तो वह क्रीज नहीं छोड़ते। यह क्रिकेट का हिस्सा है। मैं अंपायर के फैसले का इंतजार करना चाहूंगा। पोंटिंग से जब उनके आलोचकों की इस मांग के बारे में पूछा गया कि अपनी लचर फार्म को देखते हुए उन्हें विश्व कप के बाद संन्यास ले लेना चाहिए, उन्होंने कहा, मैंने विश्व कप में अच्छी कप्तानी की है। मेरी इसलिए आलोचना की जा रही है क्योंकि मैंने रन नहीं बनाए हैं। लोग जो लिखते हैं मैं वही नहीं कर सकता। मैं हालांकि अपनी बल्लेबाजी से निराश हूं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सचिन, अंपायर, फैसला, क्रीज