द.अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी फाफ ड्यू प्लेसिस का कहना है कि उनकी टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विपक्षी टीम को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मीरपुर:
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी फाफ ड्यू प्लेसिस का कहना है कि उनकी टीम आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विपक्षी टीम के बारे में सोचकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के अंतर्गत खेले गए छह लीग मैचों में से कुल पांच मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ ग्रुप 'बी' में शीर्ष पर है। क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ शुक्रवार को ढाका में होगा। एक वेबसाइट 'क्रिक इन्फो डॉट कॉम' के अनुसार ड्यू प्लेसिस ने कहा, "हम विपक्षी टीम के बारे में सोचकर अपना ध्यान विचलित नहीं करना चाहते। यदि हमारी तैयारी अच्छी होगी और हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम क्वार्टर फाइनल जीतने में अवश्य कामयाब होंगे।" दक्षिण अफ्रीका को खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। ड्यू प्लेसिस ने कहा, "मेरा नॉकआउट में खेलने का अनुभव अलग नहीं है। यदि आप विपक्षी टीम के बारे में ज्यादा सोचते हैं तो आपके ऊपर ज्यादा दबाव होगा और आप ठीक तरीके से खेल नहीं पाएंगे।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दक्षिण अफ्रीका, मैच, विश्व कप, क्वार्टर फाइनल