विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2011

क्या द. अफ्रीका नॉकआउट का मिथक तोड़ पाएगा?

इस विश्व कप में द. अफ्रीका ने छह लीग मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे पांच में जीत हासिल हुई है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका: आईसीसी विश्व कप-2011 के लीग मैचों में द. अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है लेकिन कप्तान ग्रीम स्मिथ की सेना को नॉक आउट मुकाबलों में इस मनोबल को बरकरार रखने की चुनौती होगी। अक्सर बड़े मुकाबलों में हार जाने वाली द. अफ्रीकी टीम 'चोकर्स' का टैग लगाए इस विश्व कप में खेलने के लिए उतरी है। इस विश्व कप में द. अफ्रीका ने छह लीग मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे पांच में जीत हासिल हुई है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। द. अफ्रीकी टीम 10 अंकों के साथ ग्रुप 'बी' में शीर्ष पर है। क्वार्टरफाइनल में द. अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड के साथ शुक्रवार को ढाका में होगा। न्यूजीलैंड की टीम एकदिवसीय रैंकिंग में द. अफ्रीका से पांच पायदान नीचे है। देखा जाए तो द. अफ्रीका का एशिया-ओसियान नेशन में जीत का प्रतिशत 66 का रहा है। इस दौरान उसने 51 मुकाबलों में से 30 में जीत दर्ज की है। द. अफ्रीका को वर्ष 1992, 1999 और 2007 के विश्व कप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था जबकि 1996 के विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में हारकर द. अफ्रीकी टीम बाहर हो गई थी वहीं वर्ष 2003 में अपने घर पर विश्व कप खेल रही द. अफ्रीका को पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। द. अफ्रीकी टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उसके बल्लेबाज हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, जैक्स कैलिस और ज्यां पॉल ड्यूमिनी शानदार फॉर्म में हैं वहीं तेज गेंदबाज डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करने के लिए तैयार हैं जबकि स्पिन गेंदबाजी में इमरान ताहिर और रोबिन पीटरसन धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा, "हमारे टीम के सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जो हमारे लिए बढ़िया हैं। नॉकआउट में सभी टीमें विश्व कप जीतने के इरादे से उतर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बार हमारी किस्मत साथ देगी और हम विश्व कप जीतने में कामयाब होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
द. अफ्रीका, नॉकआउट, मिथक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com