विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2011

फेडरर और वावरिंका की जोड़ी फाइनल में हारी

फेडरर और स्टानिसलास वावरिंका की जोड़ी को बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स: स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और उनके जोड़ीदार स्टानिसलास वावरिंका की जोड़ी को बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। फेडरर और वावरिंका की जोड़ी को पुरुषों की युगल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव और बेल्जियम के जेवियर मालिसे की जोड़ी ने 6-4, 6-7(5),10-7 से हरा दिया। इससे पहले, सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर और वावरिंका की जोड़ी ने स्पने के राफेल नडाल और मार्क लोपेज की जोड़ी को 7-5, 6-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फेडरर और वावरिंका की जोड़ी ने बहमास के मार्क नोल्स और स्लोवाकिया के माइकल मेरटिनाक की जोड़ी को 6-1, 7-5 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com