प्रतीकात्मक फोटो
बेंगलुरु:
त्रिकूद के अनुभवी एथलीट रंजीत माहेश्वरी सहित ट्रैक एवं फील्ड के तीन अन्य एथलीटों ने चौथी इंडियन ग्रां प्री में सोमवार को यहां नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ रियो ओलिंपिक में जगह बनाई। माहेश्वरी और धर्मवीर सिंह (200 मीटर) ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए जबकि जिनसन जानसन ने 800 मीटर में दूसरा सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय निकाला और रियो के लिए क्वालीफाई किया।
खुद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार
हरियाणा के 27 वर्षीय एथलीट धर्मवीर ने 20.45 सेकेंड का समय निकालकर 20.50 सेकेंड के रियो क्वालीफिकेशन मार्क को पीछे छोड़ा। उन्होंने इसके साथ ही 20.66 सेकेंड के खुद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया, जो उन्होंने पिछले साल चीन में एशियाई चैंपियनशिप में बनाया था।
ओलिंपिक में 200 मीटर में भाग धर्मवीर
धर्मवीर 36 साल बाद ओलिंपिक में 200 मीटर में भाग लेने वाले पहले भारतीय एथलीट होंगे। इस स्पर्धा में भाग लेने वाले आखिरी भारतीय तमिलनाडु के पेरूमल सुब्रहमण्यम थे, जिन्होंने 1980 खेलों में हिस्सा लिया था। चार गुणा 400 मीटर की पुरुष और महिला टीमों ने भी रियो खेलों में अपनी जगह सुनिश्चित की क्योंकि एम्सटर्डम में यूरोपीय चैंपियनशिप समाप्त होने के बाद वे 13वें स्थान पर बनी हुई हैं।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रंजीत माहेश्वरी, एथलीट, रियो ओलिंपिक, क्वालीफाई, धर्मवीर सिंह, Renjith Maheshwari, Athlete, Rio Olympics, Qualifying, Dharamvir Singh