उपुल थरंगा (नाबाद 102) और तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 108) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंकाई टीम 10 विकेटों से जीत हासिल की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलम्बो:
उपुल थरंगा (नाबाद 102) और तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 108) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका क्रिकेट टीम ने प्रेमदासा स्टेडियम में शनिवार को जारी आईसीसी विश्व कप के चौथे क्वार्टर फाइनल में 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39.3 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 231 रन बना लिए। इससे पहले, जोनाथन ट्रॉट (86) और इयोन मोर्गन (50) की सधी हुई पारियों की मदद से इंग्लैंड ने उसके के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन 89 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाने वाले दिलशान और 103 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की सहायता से 75 रन बनाने वाले थरंगा ने इसे काफी आसान बना दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 31 रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद ट्रॉट ने रवि बोपारा के साथ मिलकर टीम को मजबूती प्रदान की। बोपारा के आउट होने के बाद विकेट पर आए मोर्गन ने खुलकर हाथ दिखाए और 55 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 50 रन जोड़े। इस तरह इंग्लिश टीम निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक 6 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण योग हासिल करने में सफल रही। 115 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 86 रनों की शानदार पारी खेलने वाले ट्रॉट ने बोपारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़ने के बाद मोर्गन के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रनों की कीमती साझेदारी को अंजाम दिया। बेल ने केविन पीटरसन की अनुपस्थिति में पारी की शुरुआत करते हुए 25 रन बनाए जबकि अंतिम समय में तेजी से खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर ने 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन जोड़े। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस पांच रन बना सके जबकि ग्रीम स्वान खाता नहीं खोल सके। श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन को दो सफलता मिली जबकि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा, तिलकरत्ने दिलशान, एंजेलो मैथ्यूज और असंथा मेंडिस ने एक-एक विकेट हासिल किया। ग्रुप स्तर में काफी संघर्ष करते-करते यहां तक पहुंची इंग्लैंड की टीम ने इस मुकाबले के लिए कोई परिवर्तन नहीं किया जबकि श्रीलंकाई टीम में तेज गेंदबाज नुवान कुलासेकरा की जगह स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ को शामिल किया। इंग्लिश टीम ग्रुप 'बी' से क्वार्टर फाइनल में पहुंची जबकि श्रीलंकाई टीम ग्रुप 'ए' से यहां तक पहुंची है। इंग्लैंड को ग्रुप स्तर पर दो हार मिली थी जबकि भारत के साथ उसका मुकाबला टाई रहा था। उसने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। 30 मार्च को मोहाली में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच होगा जबकि 29 मार्च को कोलम्बो में न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका या फिर इंग्लैंड से होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंग्लैंड, टॉस, बल्लेबाजी