पाक ने भले ही विश्व कप में शुरुआती दो मैच जीत लिए हों लेकिन पूर्व कप्तान इमरान खान का मानना है कि टीम को एक गेंदबाज की कमी खल रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची:
पाकिस्तान ने भले ही विश्व कप में शुरुआती दो मैच जीत लिए हों लेकिन पूर्व कप्तान इमरान खान का मानना है कि टीम को एक गेंदबाज की कमी खल रही है जिससे आगे के मैचों में परेशानी पेश आ सकती है। इमरान की कप्तानी ने पाकिस्तान ने 1992 में एकमात्र विश्व कप जीता था। उन्होंने कहा कि वह मौजूदा कप्तान शाहिद अफरीदी और कोच वकार यूनुस से इस बारे में बात करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि भले ही हम श्रीलंका के खिलाफ जीत गए लेकिन हमें एक विशेषज्ञ गेंदबाज की कमी खल रही है। एक बल्लेबाज या हरफनमौला की जगह गेंदबाज को टीम में शामिल किया जाना जरूरी है। इमरान ने कहा, अभी तक गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन मजबूत टीमों के खिलाफ टीम को एक गेंदबाज की कमी खलेगी। उन्हें सईद अजमल या एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को उतारना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हरफनमौला अब्दुल रज्जाक को आठवें नंबर पर उतारने की कोई तुक नहीं है। उन्होंने कहा, आठवें नंबर पर उसे उतारने की कोई जरूरत नहीं है। उपमहाद्वीप के हालात में यह फैसला गलत है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, टीम, क्रिकेट