विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2011

ऑस्ट्रेलिया को हराकर पाकिस्तान ग्रुप ए में शीर्ष पर

शफीक की 46 और अकमल की नाबाद 44 रन की पारी से पाकिस्तान ने 41 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलम्बो: पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के बाद उमर अकमल और असद शफीक की उपयोगी पारियों की बदौलत क्रिकेट विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में चार बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। पाकिस्तान ने खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण और क्षेत्ररक्षण से ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में महज 176 रन पर समेट दिया। शफीक की 46 और उमर अकमल की नाबाद 44 रन की पारी से पाकिस्तान ने 41 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की। तालिका में पाकिस्तान 10 अंक से शीर्ष पर पहुंच गया है और ऑस्ट्रेलिया नौ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि श्रीलंका (नौ अंक) और न्यूजीलैंड (आठ अंक) क्रमश: दूसरे और चौथे नंबर पर हैं। ब्रेट ली की शानदार गेंदबाजी भी ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में जीत नहीं दिला सकी जिन्होंने आठ ओवर 28 रन देकर चार विकेट चटकाए। इस हार से कंगारुओं की पिछले 34 विश्व कप मैचों में चली आ रही जीत का सिलसिला भी टूट गया। यह टूर्नामेंट में उनका छठा न्यूनतम और 1992 विश्व कप के बाद उनका न्यूनतम स्कोर भी है। शफीक ने 81 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके जड़े और तीसरे विकेट के लिए यूनिस खान (31) के साथ 53 और उमर अकमल (नाबाद 44) के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। अब्दुल रज्जाक (नाबाद 20) ने अंत में जेसन क्रेजा पर लगातार दो चौके जड़कर जीत की औपचारिकता पूरी की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुल, ऑस्ट्रेलिया, पारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com