विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2011

न्यूजीलैंड ने कनाडा को 97 रनों से हराया

न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत रविवार को खेले गए ग्रुप 'ए' के एक मुकाबले में कनाडा को 97 रनों से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुम्बई: न्यूजीलैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत रविवार को खेले गए ग्रुप 'ए' के एक मुकाबले में कनाडा को 97 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड द्वारा रखे गए 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की पूरी टीम 50 ओवरों में 261 रन बनाकर ढेर हो गई। कनाडा की ओर से कप्तान अशीष बगाई ने सर्वाधिक 84 रन बनाए जबकि जिम्मी हंसरा 53 रनों पर रिटायर्ड हर्ट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से ओरम ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि मिल्स ने दो विकेट चटकाए। नेथन मैक्लम, जेसी राइडर और टिम साउदी के खाते में एक-एक विकेट गया। कनाडा का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। इससे पहले, कनाडा ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। ब्रेंडन मैक्लम ने 109 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 101 रन बनाए जबकि टेलर ने 44 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कनाडा, न्यूजीलैंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com