पाकिस्तान के खिलाफ अपने लीग मैच में न्यूजीलैंड ने 25 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पाल्लेकल :श्रीलंका::
पाकिस्तान के खिलाफ अपने लीग मैच में न्यूजीलैंड ने 25 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। उमर गुल ने हाउ के रूप में कीवियों को दूसरा झटका दिया। मैक्कुलम को शोएब अख्तर ने 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप ग्रुप ए मैच में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने जेसी राइडर के स्थान पर आलराउंडर जैकब ओरम को टीम में शामिल किया है। पाकिस्तान ने वहाब रियाज की जगह तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जबकि सईद अजमल की जगह अब्दुर रहमान को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं