विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2011

'खेलों के नए हीरो बने आयरलैंड के क्रिकेटर'

इंग्लैंड को विश्व कप के रोमांचक मैच में तीन विकेट से मात देने वाली आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी देश के नए खेल हीरो बनकर उभरे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
डब्लिन: इंग्लैंड को विश्व कप के रोमांचक मैच में तीन विकेट से मात देने वाली आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी देश के नए खेल हीरो बनकर उभरे हैं। आयरलैंड के मनोनीत प्रधानमंत्री एंडा कैनी ने कहा कि उनकी टीम की ऐतिहासिक जीत आयरलैंड के खेलों के सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक है। कैनी ने कहा, आयरलैंड के क्रिकेटरों ने गर्व और साहस के साथ खेलते हुए हमारे देश की सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता का उदाहरण पेश किया है और अजेय लगने वालों को भी हराया जा सकता है। उन्होंने कहा, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास हर आयरिश व्यक्ति के जज्बे को बढ़ाएगा, चाहे वह विश्व भर में कहीं भी हों। कैनी ने कहा, आयरलैंड के प्रदर्शन ने यह साबित किया है कि आत्मविश्वास के साथ असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है और असल बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओब्रायन ने बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक (50 गेंदों में) ठोंकते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आयरलैंड, इंग्लैंड, मात
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com