विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2011

मियामी मास्टर्स : डोकिक ने किया क्वालीफाई

विश्व की पूर्व चौथी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की महिला टेनिस खिलाड़ी जेलेना डोकिक ने मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी: विश्व की पूर्व चौथी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की महिला टेनिस खिलाड़ी जेलेना डोकिक ने मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। डोकिक ने मंगलवार देर रात खेले गए क्वालीफाइंग दौर के फाइनल में अमेरिका की खिलाड़ी क्रिस्टिना मैकहाले को 3-6, 7-6 (3), 6-2 से मात दी। इससे पहले, डोकिक ने क्वालीफाइंग दौर के पहले मुकाबले में जर्मनी की खिलाड़ी ततजाना मालेक को 5-7, 6-3, 6-4 से पराजित किया था जबकि मैकहाले ने क्वालीफाइंग दौर के पहले मुकाबले में हमवतन खिलाड़ी कारिना को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मियामी मास्टर्स, क्वालीफाई, टूर्नामेंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com