महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा शानदार जीत दर्ज कर पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंच गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स:
विश्व की 18वीं वरीयता प्राप्त रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा शानदार जीत दर्ज कर पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंच गई हैं। वर्ष 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुकीं शारापोवा ने सोमवार को महिला वर्ग के एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस की खिलाड़ी अरावाने रेजाई को 6-2, 6-2 से हरा दिया। हाल ही में चोट से उबरकर टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाली शारापोवा एक बार विम्बल्डन और एक बार अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एटीपी, टूर्नामेंट, मास्टर्स