विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2011

अब भी रफ्तार बनाए रखना चाहते हैं ली

ब्रेट ली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं लेकिन 34 साल का होने के बावजूद वह अपनी रफ्तार और आक्रामकता से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलूर: ब्रेट ली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं लेकिन 34 साल का होने के बावजूद वह अपनी रफ्तार और आक्रामकता से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने रफ्तार के इस सौदागर को टीम के तेज आक्रमण को इकाई में पिरोने वाला बताया था। उन्होंने अपने कप्तान की प्रशंसा को तहेदिल से स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अब उनमें काफी रफ्तार बची है और उन्हें विकेट हवा में लहराते हुए देखने में मजा आता है। ली ने कहा, मैं अब भी तेज गेंदबाजी करता हूं। लगभग छह महीने पहले मैंने कहा था कि यदि मैं 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी नहीं कर पाता हूं तो मैं क्रिकेट नहीं खेलना चाहूंगा और यह सचाई है। उन्होंने कीनिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिये अभ्यास सत्र के बाद कहा, मुझे रफ्तार में मजा आता है। मुझे विकेट हवा में लहराते हुए देखने में मजा आता है। मेरे लिये क्रिकेट का यह सबसे रोमांचक हिस्सा है लेकिन यहां उपमहाद्वीप में विकेट तेज गेंदबाजी के अधिक अनुकूल नहीं होते और इसलिए आपको कुछ नयी चीजें अपनानी पड़ती हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब विश्व कप में मिशेल जानसन ने आठ, शान टैट ने छह और ली ने तीन विकेट लिए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ली, गेंदबाजी, तेज गति, Lee, Speed, Bowl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com