विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2016

पहली बार ओलिंपिक में खेलेगी कोसोवो, हुआ टीम का ऐलान

पहली बार ओलिंपिक में खेलेगी कोसोवो, हुआ टीम का ऐलान
नई दिल्ली: कोसोवो ओलिंपिक कमेटी ने रियो ओलिंपिक के लिए 8 एथलीट्स की टीम का ऐलान किया है। कोसोवो की ओलिंपिक टीम में दो तैराक, जो जूडो खिलाड़ी, दो एथलीट, एक निशानेबाज़ और एक साइक्लिस्ट शामिल है।

मंगलवार को अपने पहले ओलिंपिक खेल के लिए टीम का ऐलान करते हुए कमेटी के अध्यक्ष बेसीम हासानी (Besim Hasani) ने कहा, 'कोसोवो के लिए ओलिंपिक टीम का ऐलान करते हुए गर्व हो रहा है। यह दिन कोसोवो के लिए ख़ास है। क्योंकि हम दुनिया के सामने अपने 8 एथलीट्स पेश कर रहे हैं, जो रियो ओलिंपिक में पहली बार शामिल होंगे। ओलिंपिक में शामिल होना हमारे लिए एक ऐतिहासिक लम्हा है। इससे हमें महसूस हो रहा है हम भी दुनिया के बाक़ी एथलीट्स के समान हैं।'

कोसोवो ओलिंपिक कमेटी के अध्यक्ष को भरोसा है कि उनके 8 एथलीट्स ओलिंपिक में कुछ कमाल दिखाएंगे और उन्हें एक गोल्ड मेडल ज़रूर मिलेगा। '8 एथलीट्स में से दो ओलिंपिक के स्तर के खिलाड़ी हैं, ऐसे में हमें उम्मीद है कि वह मेडल ज़रूर जीतेंगे और हमें गोल्ड मेडल की अभिलाषा है।'

कोसोवो को दिसंबर 2014 में अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी ने मान्यता दी है। लंबे समय तक चले युद्ध के बाद कोसोवो को सर्बिया से 2008 में आज़ादी मिली, लेकिन सर्बिया ने अब भी कोसोवो को मान्यता नहीं दी है।

कोसोवो फुटबॉल टीम को FIFA और UEFA ने भी इस साल मान्यता दे दी है और वह 2018 वर्ल्ड कप क्वालिफ़ाइंग में खेलेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोसोवो, ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक, निशानेबाज़, जूडो खिलाड़ी, साइक्लिस्ट, Kosovo, Olympic Games, Rio Olympic 2016, रियो ओलिंपिक 2016, Shooting, Judo Athlete, Cyclist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com