महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मिला ग्रोथ शानदार जीत के साथ मलेशियाई ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुआलालम्पुर:
ऑस्ट्रेलिया की चौथी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मिला ग्रोथ शानदार जीत के साथ मलेशियाई ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। ग्रोथ ने गुरुवार को महिला वर्ग की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में जापान की मिसाकी डोई को सीधे सेटों 7-6 (8-6), 6-3 में हरा दिया। ग्रोथ ने इस मुकाबले को 88 मिनट में अपने नाम कर लिया। एक अन्य मुकाबले में टूर्नामेंट की पांचवीं वरीयता प्राप्त लूसी साफरोवा ने विश्व की पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस की दिनारा सफीना को 6-3, 4-6, 6-3 से शिकस्त दी। साफरोवा ने इस मुकाबले को 134 मिनट में जीता। क्वार्टर फाइनल में साफरोवा का मुकाबला फ्रांस की मरियन बार्तोली से होगा। बातरेली ने दूसरे दौर के मुकाबले में रूस की एकटेरिना इवानोवा को 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मलेशियाई ओपन टूर्नामेंट