विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2011

युवराज के ऑलराउंड खेल से भारत जीता

युवराज ने पांच विकेट चटकाने के बाद विषम परिस्थतियों में नाबाद अर्द्धशतक जड़कर भारत को आयरलैंड पर पांच विकेट की रोमांचक जीत दिलाई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरू: युवराज सिंह ने पांच विकेट चटकाने के बाद विषम परिस्थतियों में नाबाद अर्द्धशतक जड़कर भारत को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप बी के रोमांचक मैच में आयरलैंड पर पांच विकेट की रोमांचक जीत दिलाई। युवराज (31 रन पर पांच विकेट) की फिरकी के जादू और जहीर खान (30 रन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने आयरलैंड की टीम कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड (75) और नियाल ओ'ब्रायन (46) की उम्दा पारियों के बावजूद 207 रन पर ढेर हो गई। भारत ने इसके बाद 46 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर मौजूदा विश्व कप में अपना अजेय अभियान जारी रखा। भारत की राह हालांकि आसान नहीं रही। आयरलैंड की सधी गेंदबाजी के सामने उसने एक समय 23.4 ओवर में 100 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन युवराज (नाबाद 50) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (34) ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। यूसुफ पठान (24 गेंद में नाबाद 30 रन, दो चौके, तीन छक्के) ने इसके बाद युवराज के साथ सिर्फ 5.5 ओवर में 43 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को जीत दिला दी। युवराज ने 75 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके मारे। इस जीत के बाद भारत तीन मैचों में पांच अंक के साथ ग्रुप बी में चोटी पर पहुंच गया है। चार मैचों में पांच अंक के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। आयरलैंड के तीन मैचों में दो अंक हैं। आयरलैंड के गेंदबाजों ने शुरू से ही भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाकर रखा। भारत ने दूसरे ओवर में ही वीरेंद्र सहवाग (05) का विकेट गंवा दिया जो ट्रेंट जानस्टन की धीमी गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे। गौतम गंभीर (10) ने जानस्टन और बायड रैनकिन पर चौका जड़कर अपने तेवर दिखाए लेकिन जानस्टन ने उन्हें एलेक्स कुसैक के हाथों कैच कराके भारत का स्कोर दो विकेट पर 24 रन कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युवराज, बल्लेबाज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com