भारतीय क्रिकेट टीम अभ्यास करेगी या नहीं करेगी? कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रेस कान्फ्रेंस होगी तो कब होगी?
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
भारतीय क्रिकेट टीम अभ्यास करेगी या नहीं करेगी? कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रेस कान्फ्रेंस होगी तो कब होगी? इन सवालों का जवाब न तो आईसीसी और ना ही डीडीसीए के अधिकारियों के पास था जबकि भारतीय टीम के मैनेजर का फोन स्विच ऑफ जा रहा था। भारत और हालैंड के बीच कल यहां होने वाले विश्व कप मैच से पहले कोटला में मीडियाकर्मियों को इस गफलत से रू-ब-रू होना पड़ा जो सुबह लेकर धोनी की प्रेस कान्फ्रेंस और टीम का अभ्यास कवर करने के लिए स्टेडियम में पहुंच गए थे। आईसीसी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धोनी को नौ बजकर 45 मिनट पर मैच से पहले दिन होने वाले संवाददाता सम्मेलन में आना था। यह कार्यक्रम सुबह तक भी बरकरार था लेकिन साढ़े आठ बजे आईसीसी की तरफ से पत्रकारों को ई-मेल पर अपडेट भेजा गया कि भारतीय टीम का अभ्यास रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में जब टीम मैनेजर रंजीत बिस्वाल से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। आईसीसी और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के स्थानीय अधिकारियों के पास भी कोई जवाब नहीं था। आईसीसी आखिर में तीन घंटे के इंतजार के बाद साफ कर पाई कि भारतीय टीम शाम को अभ्यास करेगी और तभी कप्तान धोनी की प्रेस कान्फ्रेंस भी होगी। असल में भारतीय टीम दो बजे अभ्यास करना चाहती थी लेकिन तब हालैंड की टीम को नेट प्रैक्टिस करनी थी। डीडीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने साफ कर दिया था कि वे दोनों टीमों को एक साथ अभ्यास नहीं करने देंगे। इसी के बाद हालैंड का सत्र समाप्त होने के बाद भारतीय टीम को अभ्यास का मौका देने का फैसला किया गया।