विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2011

ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे मैच की जांच में जुटी आईसीसी

इस मामले में जुड़े सू़त्रों ने कहा कि वाटसन और हैडिन द्वारा धीमी गति से रन बनाने पर सवाल खड़े होने पर आईसीसी एसीएसयू ने मैच की समीक्षा की थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच अहमदाबाद में 21 फरवरी को खेले गए विश्व कप ग्रुप ए मैच में इस बात की जांच में जुटी है कि ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों शेन वाटसन और ब्रैड हैडिन ने शुरुआती 10 ओवरों में धीमी बल्लेबाजी क्यों की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 11 ओवर में 28 रन और 15 ओवर में 53 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि यह मैच आसानी से जीत लिया था लेकिन आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई द्वारा इस बात की जांच की गई कि शुरुआती ओवरों में रन बनाने की गति इतनी धीमी होने का क्या कारण था। इस मामले में जुड़े सू़त्रों ने कहा कि वाटसन और हैडिन द्वारा धीमी गति से रन बनाने पर सवाल खड़े होने पर आईसीसी एसीएसयू ने मैच की समीक्षा की थी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में तीन पाक क्रिकेटरों सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर के फंसे थे। सूत्रों ने कहा कि आईसीसी एएससीयू विश्व कप के हर मैच पर कड़ी नजर रख रहा है और ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों द्वारा धीमी शुरुआत करने पर इस इकाई का ध्यान गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईसीसी, मैच, जांच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com